सुविधाऐं

इंटरएक्टिव्स और प्रिंटेबल्स

वर्डवॉल का उपयोग इंटरैक्टिव और प्रिंट करने योग्य गतिविधियों (एक्टिविटीज) को बनाने के लिये किया जा सकता है। हमारे ज्यादातर टेम्पलेट्स प्रिंट करने योग्य और इंटरैक्टिव स्वरूप में उपलब्ध हैं।

इंटरेक्टिव कंप्यूटर, टैबलेट, फोन या इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड जैसे किसी भी वेब-सक्षम डिवाइस पर खेले जाते हैं। वे छात्रों द्वारा व्यक्तिगत रूप से खेले जा सकते है, या शिक्षक के नेतृत्व में छात्रों के साथ कक्षा में बारी बारी से खेले जा सकते है।

प्रिंटेबल्स सीधे प्रिंट या PDF फ़ाइल के रूप में डाउनलोड किये जा सकते हैं। वे इंटरैक्टिव के साथ में या किसी गतिविधियों (एक्टिविटीज) के रूप में इस्तेमाल किये जा सकते है।

टेम्पलेट्स का उपयोग करके बनाएं

हमारी गतिविधियों (एक्टिविटीज) को टेम्पलेट सिस्टम का उपयोग करके बनाया जाता है।

इन टेम्पलेट्स में क्विज़ और क्रॉसवर्ड जैसे परिचित क्लासिक्स शामिल हैं। हमारे पास मेज चेस और एयरप्लेन जैसे आर्केड स्टाइल गेम भी हैं, और सीटिंग प्लान जैसे क्लासरूम मैनेजमेंट टूल्स हैं।

एक नई गतिविधि (एक्टिविटी) बनाने के लिये आप अपने टेम्पल�

मुझे टेम्पलेट्स की सूची कहां मिल सकती है?

Home पेज पर आपको नीचे की ओर टेम्पलेट्स की एक सूची दिखाई देगी। उदाहरण देखने के लिये इनमें से किसी एक पर क्लिक करें।

मुझे कितने टेम्पलेट्स मिलते हैं?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास किस प्रकार का खाता है। कुल मिलाकर 35 इंटरैक्टिव और 19 प्रिंटेबल्स हैं, लेकिन अधिक विशिष्ट जानकारी के लिये प्राइस प्लान देखें।

क्या मैं आपके टेम्पलेट्स में परिवर्तन का सुझाव या विचार प्रस्तुत कर सकता हूं?

बिल्कुल, हम हमेशा सुझावों को आमंत्रित करते हैं। कृपया अपनी प्रतिक्रिया help@wordwall.net पे ईमेल करें।

टेम्पलेट स्विचिंग

एक बार जब आप कोई गतिविधि (एक्टिविटी) बना लेते हैं, तो आप इसे एक क्लिक के साथ किसीभी अलग टेम्पलेट पर स्विच कर सकते हैं। यह आपका समय बचाता है और विभेदीकरण और परिवर्तन के लिये बहुत अच्छा है।

उदाहरण के लिये, यदि आपने आकारो के नाम के आधार पर मैच गतिविधि (एक्टिविटी) बनाई है, तो आप इसे सटीक उसी आकार के नामों के साथ एक क्रॉसवर्ड एक्टिविटी में बदल सकते हैं।

उसी तरह हम आपके संसाधन (रिसोर्स) को क्विज़ या वर्डसर्च और कई और अन्य संभावनाओं में बदल सकते हैं।

मैं अपनी गतिविधि (एक्टिविटी) के टेम्पलेट को कैसे स्विच कर सकता हूँ?

हर गतिविधि (एक्टिविटी) पृष्ठ की दाहिनी ओर दी गयी स्विच टेम्पलेट पैनल के लिये देखें।

मूल टेम्पलेट अन्य सभी विकल्पों के साथ शीर्ष पर सूचीबद्ध है।

मैं कितने टेम्पलेट्स में स्विच कर सकता हूँ?

यह टेम्पलेट और उसमे दी गयी सामग्री की प्रकृति पे आधारित होता है।

हम आपकी सामग्री को यथासंभव अधिक से अधिक संभावित रूप से दर्जनों अन्य टेम्पलेट्स में बदलने का प्रयास करते हैं।

हम प्रत्येक फॉर्मेट के लिये सीधे स्विच टेम्पलेट पैनल में कुछ सर्वश्रेष्ठ विकल्पों की सूची देते हैं।

अधिक गूढ़ विकल्प सभी दिखाएँ के तहत पाया जा सकता है।

जो मैं चाहता हूं वह टेम्पलेट विकल्प मुझे नहीं दिख रहा है...

निचे दिए गए कारण उपलब्ध विकल्पों की संख्या को सीमित कर सकते हैं:

  • कुछ टेम्पलेट्स, जैसे अनाग्राम या वर्डसर्च, केवल प्लेन टेक्स्ट के साथ काम करते हैं। अगर आपकी सामग्री में चित्र, संख्या या विशेष वर्ण (स्पेसियल केरेक्टर्स) हैं, तो हम उन्हें उन टेक्स्ट-आधारित टेम्पलेट्स में हमेशा परिवर्तित नहीं कर सकते।
  • कुछ टेम्पलेट्स के लिये कम से कम निर्धारित मात्रा में सामग्री की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिये, व्हैक-अ-मोल के लिये कम से कम 5 सही और 5 गलत उत्तरों की आवश्यकता होती है।
  • रैंडम व्हील जैसे कुछ टेम्पलेट्स में सामग्री की एक सरल सूची होती है, जिसे प्रश्न और उत्तर जैसी अधिक जटिल संरचनाओं में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।

किसी भी गतिविधि (एक्टिविटी) को एडिट करें

पूर्व-निर्मित गतिविधियों (एक्टिविटीज) को सही करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आपको कोई गतिविधि मिलती है जो सही नहीं है, तो आप आसानी से उसमे अपनी कक्षा और शिक्षण शैली के अनुरूप परिवर्तन कर सकते हैं।

मैं किसी गतिविधि (एक्टिविटी) में बदलाव कैसे कर सकता हूँ?

किसी भी गतिविधि (एक्टिविटी) पृष्ठ पर, आप गतिविधि के नीचे एडिट कंटेंट लिंक खोज सकते हैं। एक्टिविटी कंटेंट को बदलने के बाद, बदलाव को सेव करने के लिये पूर्ण पर क्लिक करें।

अगर मैं किसी सार्वजनिक गतिविधि (पब्लिक एक्टिविटी) को संपादित (एडिट) करता हूं तो क्या होगा?

सार्वजनिक संस्करण (पब्लिक वर्जन) केवल मूल निर्माता द्वारा संशोधित किया (बदलाया) जा सकता है, लेकिन आपको एक निजी प्रति (नक़ल) मिलेगी जिसे आप संपादित कर सकते हैं।

दृश्य शैलियाँ और विकल्प

इंटरैक्टिव को विभिन्न दृश्य शैलियों में प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रत्येक दृश्य शैली अलग-अलग ग्राफिक्स, फोंट और ध्वनियों के साथ रंगरूप बदलती है।

आपको टाइमर सेट करने या गेमप्ले बदलने के लिए और विकल्प भी मिलेंगे।

प्रिंट करने योग्य विकल्प भी हैं। उदाहरण के लिए, आप फ़ॉन्ट परिवर्तित कर सकते हैं या प्रति पृष्ठ एकाधिक प्रतिलिपियाँ मुद्रित कर सकते हैं.

मैं टाइमर कैसे सेट करूं?

लगभग हर टेम्पलेट दृश्य शैलियों के नीचे विकल्प पैनल में एक टाइमर सेटिंग है. आप खेल शुरू करने से पहले इसे बदल सकते हैं।

टेम्प्लेट जो शिक्षक-नेतृत्व वाले (जैसे बैठने की योजना और मंथन) के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, आपको गेम चलने के दौरान टाइमर बदलने की अनुमति भी देते हैं। आप टाइमर रीडआउट पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं।

मेरे छात्र खेल को बहुत तेजी से ढूंढ रहे हैं ...

गेम-स्टाइल टेम्प्लेट जैसे कि व्हेक-ए-मोल या एयरप्लेन में दृश्य शैलियों के तहत विकल्प पैनल में कठिनाई सेटिंग्स होती हैं। जरूरत पड़ने पर आप गेम को आसान बनाने के लिए इन्हें ट्विक कर सकते हैं।

क्या आपके पास एक दृश्य शैली है जो बालवाड़ी, रिसेप्शन या कुंजी चरण 1 के लिए अच्छी है?

हां, प्राथमिक नामक दृश्य शैली की तलाश करें। इसके द्वारा उपयोग किया जाने वाला फ़ॉन्ट विशेष रूप से उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो पढ़ना सीख रहे हैं।

क्या मैं किसी और की गतिविधि पर विकल्प बदल सकता हूं?

यदि आप लॉग इन नहीं हैं, तो लेखक द्वारा सेट किए गए विकल्पों के तहत गेम चलेगा।

हालाँकि, यदि आप लॉग इन हैं, तो आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप उन विकल्पों को ओवरराइड कर सकते हैं।

स्टूडेंट असाइनमेंट्स (छात्र कार्य)

वर्डवॉल गतिविधियों (एक्टिविटीज) का उपयोग छात्र-कार्य (असाइनमेंट) के रूप में किया जा सकता है। जब शिक्षक एक असाइनमेंट बनाते है तो छात्र मुख्य गतिविधि पृष्ठ पर ध्यान भटकाये बिना सीधा उस गतिविधि पे जा सकते है।

इस सुविधा का उपयोग वह क्लास में किया जा सकता है जहां छात्र अपने डिवाइस इस्तेमाल कर सकते है या गृह-कार्य स्थापित कर सकते हो।

प्रत्येक छात्र के परिणाम दर्ज किये जाते हैं और शिक्षक को उपलब्ध कराये जाते हैं।

मैं असाइनमेंट कैसे सेट करूं?

एक्टिविटी पेज पर जाकर शेयर बटन पर क्लिक करें।

सेट असाइनमेंट चुनें। अगले पृष्ठ पर आप स्टूडेंट एक्सेस और रिजल्ट्स ट्रैकिंग की व्यवस्था कर सकते हैं।

अंतिम पृष्ठ एक अनूठी एक्सेस लिंक प्रदर्शित करता है। आपको इस लिंक को छात्रों से शेयर करना हैं।

जब छात्र लिंक पर जाते हैं, तो उन्हें आपका असाइनमेंट प्रस्तुत किया जाता है।

मैं परिणाम कहां देख सकता हूं?

पेज के शीर्ष पर मेरे परिणाम सेक्शन पर जाएँ, फिर उस गतिविधि (एक्टिविटी) का चयन करें जिसके लिये आप परिणाम देखना चाहते हैं।

छात्रों की गतिविधि (एक्टिविटी) पूरी होते ही व्यक्तिगत परिणाम उपलब्ध होते हैं।

कौन से टेम्पलेट्स असाइनमेंट सपोर्ट करते हैं?

हवाई जहाज, अनाग्राम, गुब्बारा फोड़, वाक्य को पूरा करें, क्रॉसवर्ड, मिलता-जुलता खोजे, फ्लैश कार्ड, उड़ने वाला फल, गेमशो क्विज़, ग्रुप सॉर्ट, हैंगमेन, फोटो क्विज, लेबल की गयी आकृति, मैच अप, मैचिंग जोड़, भूलभुलैया, क्विज, रैंक ऑर्डर, स्पीड सॉर्टिंग, शब्द की वर्तनी, सही या गलत, अंजंबल, अनस्क्राम्बल, देखें और याद रखें, व्हैक-अ-मोल, प्रश्नोत्तरी जीतें या हारें, शब्द खोज.

शिक्षकों के साथ शेयर करे

आपके द्वारा बनाई गई किसी भी गतिविधि (एक्टिविटी) को सार्वजनिक बनाया जा सकता है। यह आपको ईमेल के माध्यम से, सोसियल मीडिया पर या अन्य माध्यम से अपनी गतिविधि पेज लिंक शेयर करने की अनुमति देता है। यह अन्य शिक्षकों को हमारे समुदाय खोज परिणामों में गतिविधि खोजने, इसे खेलने और उस पर निर्माण करने की अनुमति भी देता है।

यदि आप चाहते हैं तो अपनी गतिविधियों (एक्टिविटीज) को निजी रख सकते हैं, जिसका अर्थ है कि केवल आप उसे एक्सेस कर सकते हैं।

मैं किसी गतिविधि (एक्टिविटी) को कैसे शेयर कर सकता हूँ?

बनाते समय सभी गतिविधियां (एक्टिविटीज) निजी होती हैं।

इसे शेयर करने के लिये गतिविधि (एक्टिविटी) पृष्ठ पर शेयर बटन पर क्लिक करें।

सार्वजनिक करें और आपके पास उम्र, विषय और टॉपिक के लिये टैग जोड़ने का विकल्प होगा। यदि आप इनका चयन करते हैं तो अन्य शिक्षकों के लिये आपके संसाधनों (रिसोर्स) को ढूंढना आसान हो जाएगा।

आपको अपनी गतिविधि (एक्टिविटी) के लिये एक अनूठा (यूनिक) लिंक मिलेगा, जिसे सोसियल मीडिया पर पोस्ट या ईमेल किया जा सकता है।

क्या मुझे अपने छात्रों को यह लिंक देना चाहिए?

आप दे सकते हैं, लेकिन आमतौर पर यह सबसे अच्छा तरीका नहीं है।

असाइनमेंट आपके छात्रों को बहुत सारे विकल्पों के साथ बिना विचलित हुए शिक्षक उद्देश्य केंद्रित कार्य को पूरा करने का तरीका प्रदान करते हैं। वे आपको छात्रों के परिणामों को ट्रैक करने की अनुमति भी देते हैं।

वेबसाइट पर एम्बेडिंग

वर्डवॉल गतिविधियों (एक्टिविटीज) को HTML कोड के टुकड़ो का उपयोग करके दूसरी वेबसाइट पर रखा जा सकता है। यह आपको YouTube या Vimeo पर मिलने वाले वीडियो एम्बेड फीचर की तरह काम करता है, जिससे आप अपनी साइट पर एक खेलने वाली गतिविधि रख सकते हैं।

यह अपने ब्लॉग या स्कूल के वर्चुअल लर्निंग एनवायरनमेंट (VLE) को सुधारने के लिये एक शानदार तरीका है।

मुझे एम्बेड कोड कहां मिल सकता है?

किसी एक्टिविटी को एम्बेड करने के लिये एक्टिविटी पेज पे दिए गऐ शेयर बटन पर क्लिक करें।

आप शिक्षक या छात्रों के साथ शेयर करना चुन सकते हैं। यदि आप परिणाम एकत्र करना चाहते हैं तो छात्रों का चयन करें।

किसी एक रास्ते का चयन करें और सब पूर्ण होने तक क्रमशः सभी स्टेप्स पुरे करें।

लिंक के नीचे आपको </> आइकन मिलेगा; एम्बेड कोड देखने के लिये उस पे क्लिक करें। इन्हें कॉपी कर के आपकी साइट पे पेस्ट किया जा सकता है।

क्या मैं उससे परिणाम ट्रैक कर सकता हूं?

हाँ। शेयर बटन पर क्लिक करने के बाद, सेट असाइनमेंट पर क्लिक करके छात्रों के साथ शेयर करना चुनें।

इसे असाइनमेंट के रूप में एम्बेड करके आप उसके द्वारा बनाये गये किसी भी परिणाम को एकत्र करने में सक्षम होंगे।

आइकन, थंबनेल और आईफ्रेम के बीच क्या अंतर है?

आप कोड की 3 अलग शैलियों का उपयोग कर सकते हैं:

छोटा आइकन - आइकन और शीर्षक के साथ एक संकोचित वन-लाइन लिंक।

थंबनेल - शीर्षक के साथ एक बड़ी थंबनेल छवि लिंक।

आईफ्रेम - आपके अपने पेज पर होस्ट की गई खेले जाने वाली एक्टिविटी।

पहले दो विकल्प आपकी साइट पर एक अच्छी तरह से स्वरूपित लिंक डालने का एक सरल तरीका प्रदान करते हैं। जिसे आप उसकी सुंदरता के हिसाब से चुन सकते है।

आईफ्रेम विकल्प आपको अपनी साइट से बहार निकले बिना फुलस्क्रीन इंटरैक्टिव अनुभव करवाता है।

ऑटो-सेव पुनःस्थापित करें: ?